logo

देवघर के बाबा मंदिर में जेपी नड्डा ने की पूजा-अर्चना, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा दिखे साथ

jp__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज देवघर के बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। वे दो दिवसीय दौरे पर कल ही शाम देवघर पहुंचे हैं। पूजा अर्चना के दौरान उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी साथ दिखे। वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी साथ दिखे।
जेपी नड्डा आज पूजा अर्चना के बाद देवघर में पार्टी के नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन करने वाले हैं। नड्डा इस दौरान वर्चुअल रूप से गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। बीती रात देवघर पहुँचने के बाद राज्य की प्रदेश कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी।
इस दौरान संगठन व पार्टी के मुद्दों को लेकर बात हुई। प्रदेश में पार्टी को कैसे आगे बढ़ाना है इसको लेकर मंथन किया गया।  और आज वे भाजपा के नेताओं के साथ बाबा धाम मंदिर पूजा करने के लिए पहुंचे। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update deoghar news deoghar update JP nadda arjun muinda babulal marandi