logo

गोवा क्लब हादसा : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जताई गहरी संवेदना, मृतकों के शव कल सोमवार सुबह पहुंचेंगे रांची 

SHILPI0003.jpg

रांची 
गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से हुई दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे पर झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में रांची जिले के लापुंग प्रखंड, फतेहपुर गांव के दो सगे भाई — प्रदीप महतो और विनोद महतो — की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा खूंटी जिला, कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा भी मृतकों में शामिल हैं।
परिजनों से संपर्क, शव लाने की पहल तेज
घटना की खबर मिलते ही मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मृतकों के परिजनों से बात की और शव को जल्द से जल्द झारखंड लाने की प्रक्रिया शुरू कराई।
राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष (श्रम विभाग) ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए गोवा प्रशासन से संपर्क साधा है। मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के सभी तीनों मृतकों के शव कल सुबह लगभग 9 बजे तक रांची पहुंच जाएंगे। शवों को हवाई मार्ग से रांची लाया जा रहा है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद और दिल दहलाने वाली है। मैंने परिजनों से बात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।”

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News