logo

गढ़वा : सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में नकली तेल-मसाले का आरोप, जांच के लिए सैंपल जब्त

सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में नकली तेल-मसाले का आरोप, जांच के लिए सैंपल जब्त

गढ़वा

गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के कई सरकारी विद्यालयों में, मिड डे मील में नकली सरसों तेल और मसाले में बनी सब्जी बच्चों को परोसने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी देते खुद बरडीहा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ऑन स्पॉट करते नजर आये। उन्होंने प्रखंड के सेमरी गांव के पीएम श्री विद्यालय और आदर गांव में सरकारी विद्यालय में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे) में उपयोग किए जाने वाले सरसों के तेल (मस्टर्ड ऑयल) और मसाले की जांच की। दोनों उत्पाद नकली निकले। बताया गया है कि सरसों के तेल में जले हुए मोबिल का उपयोग हो रहा है। हालांकि, दोनों के सैंपल को बीडीओ ने जब्त कर अपने साथ ले आए हैं। अब इसे फूड इंस्पेक्टर से जांच कराने की बात कही गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी 

बीडीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना थी कि मिलावटी तेल का उपयोग होता है।  मैं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ विद्यालय गया, जहां सैंपल को जब्त किया है। जब सरसों के तेल को सूंघा तो तेल की सुगंध कम, मोबिल की सुगंध ज्यादा आ रही थी। यहां बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दोषी पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। हम तो कार्रवाई करेंगे ही। मौके पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि यह गलत हो रहा है। यदि बच्चों को कुछ होगा तो इसमें जिम्मेदार कौन होगा? बीडीओ सर जांच कर रहे हैं तो बढ़िया है, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। गौरतलब है कि एक वर्ष पहले भी आटे को पैर से गूंधने का वीडियो वायरल हुआ था। 


 

Tags - Garhwa Schools Mid-Day Meal Fake Mustard Oil Food Safety Investigation Government School