logo

झारखंड में 159 संपत्तियों में से 108 का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड, तय समय सीमा समाप्त 

umeed.jpg

रांची 
झारखंड में वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। केंद्र सरकार द्वारा तय समय सीमा 6 दिसंबर रात 11:59 बजे तक राज्य की 67.92% वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किया जा सका। केंद्र के निर्देशों के अनुसार झारखंड में मौजूद 159 संपत्तियों में से केवल 108 का ही ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जा सका।
विस्तृत स्थिति इस प्रकार है-
•    सुन्नी वक्फ बोर्ड की कुल 151 संपत्तियों में से 101 अपलोड की गईं।
•    शिया वक्फ बोर्ड की 8 संपत्तियों में से 7 पोर्टल पर दर्ज हुईं।
इस तरह राज्य की कुल 51 संपत्तियाँ ऐसी रहीं जिनका डेटा अपलोड नहीं हो पाया। इनमें 50 संपत्तियाँ सुन्नी बोर्ड की और 1 संपत्ति शिया बोर्ड की है। शिया बोर्ड की जिस संपत्ति को अपलोड नहीं किया गया, उसे "हिडेन वक्फ" बताया गया है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive