नेमरा, रामगढ़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी। इस दौरान गांव के लोगों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समारोह में भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया और राज्यवासियों से एकजुट होकर झारखंड के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर भी है।
अंत में, मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।