रांची : भाजयुमो की ओर से शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली आयोजित की गयी। कार्यक्रम में आंसू गैस का गोला लगने से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव घायल हो गये। आंख में चोट लगने से उन्हें रिम्स भेज कर उनका इलाज किया गया।
सरकार बदल कर रहेंगे
इस मौके पर अमरदीप यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की लाठी-गोली, कंटीली तारों और आंसू गैस से हम डरने वाले नहीं हैं। अब हम अत्याचार और भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे सरकार बदल कर रहेंगे। गौरतलब है कि युवा आक्रोश रैली में राज्य भर से हजारों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और युवा वर्ग हक और रोजगार की मांग को लेकर शामिल हुए। इस दौरान पुलिस द्वारा रबर की गोली, आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन, हथगोला आंसू गैस आदि का प्रयोग किया गया।