रांची
भाजपा की औऱ से आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पदयात्रा के दूसरे दिन खूंटी से रांची तक पदयात्रा में जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत का संदेश लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन एवं शिवशंकर उरांव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि यह पदयात्रा धरती आबा के संघर्ष, बलिदान, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
