द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के एक घर में हुए चोरी के एक मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है।.jpeg)
उन्होंने बताया कि खैरन टोली स्कूल मोहल्ला निवासी शेख अराफात नामक युवक पर ईदगाह मोहल्ला निवासी सानिया फिरदौस ने अपने घर में चोरी करने का आरोप लगाया था। सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि साथ ही साथ चोरी किए गए सभी सामानों को मौके से बरामद कर लिया गया है।