logo

खलिहान में धान खाने आया था हाथियों का झुंड, भगाने आई महिला को कुचलकर मारा

hathi___.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खूंटी जिले से जंगली हाथियों के आतंक का एक मामला सामने आया है, जहां रविवार देर रात रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने एक 60 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला की पहचान पड़हा राजा पुजार कोंगाड़ी की पत्नी मरियम के रूप में हुई है। 
बताया जा रहा है कि देर रात हाथियों का झुंड गांव के खलिहानों में रखा धान खाने पहुंचा था। जिसकी आवाज सुनकर मरियम कोंगाड़ी घर से बाहर निकलीं। और निकलते ही हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी जाना चल गई। 
घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग भारी में संख्या में मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौट चुका था। मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल की और परिजनों को 30 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।
मामले को लेकर वनपाल अविनाश लुगुन ने बताया कि हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। ग्रामीणों से अपील है कि वे देर रात खेत-खलिहानों में जाने से बचें और किसी भी हाथी या इस तरह की सूचना मिले तो तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दें। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar khunti news khunti khabar