logo

जमशेदपुर : 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

rape24.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर से सटे धालभूमगढ़ प्रखंड से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 7 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति, जिसे मासूम चाचा कहकर पुकारती थीं। उसने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। 

बताया जा रहा है कि अलाव तापने के क्रम में आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पास की झाड़ियां में ले जाकर बच्ची साथ अनैतिक कार्य किया। दरअसल, प्रखंड के जूनबनी पंचायत के रघुनाथडीह गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। यह घटना बीते सोमवार शाम की बताई जा रही है। मामले में मंगलवार को धालभूमगढ़ थाना में बच्ची के पिता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभन मुंडा (50) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 62 धारा 64 (2)f/65(2) BNS और 6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jamshedpur news jamshedpur khabar