logo

खूंटी में एदेल संगा पड़हा राजा के अध्यक्ष सोमा मुंडा की हत्या, घटना के खिलाफ आदिवासी संगठनों का विरोध, 8 जनवरी को खूंटी बंद

khuti090.jpg


खूंटी 

खूंटी जिले में एदेल संगा पड़हा राजा के अध्यक्ष सोमा मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सरना धर्मावलंबियों सहित आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे सामाजिक और राजनीतिक कारण जुड़े हुए हैं। उनका आरोप है कि आदिवासी नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है।
घटना के विरोध में आदिवासी समन्वय समिति ने 8 जनवरी को खूंटी बंद का आह्वान किया है। समिति ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी अपील की है।

Tags - Murder TribalLeader KhuntiBandh SarnaCommunity LawAndOrder