द फॉलोअप डेस्क
बीती रात अफगानिस्तान में आये भूकंप के बाद अब तक मरने वालों की संख्या लगभग 800 तक पहुँच चुकी है। वहीं लगभग 2500 घायल लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका हैं। वहीं इस तालिबानी सरकार ने जानकारी दी है कि भूकंप से कई गांव भी पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। जिसके बाद सरकार के द्वारा लगातार सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन, खाद्य और सहायता टीमें प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।.jpg)
बता दें कि इस दौरान भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका रात 12:47 बजे आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। इसका केंद्र जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर दूर, जमीन से 8 किलोमीटर नीचे था। इसके लगभग 20 मिनट बाद, 4.5 तीव्रता का एक और झटका आया, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
इस भूकंप के झटके का असर अफगानिस्तान के नजदीकी क्षेत्रों में भी देखने को मिले हैं। पाकिस्तान के कुछ जागों और भारत के दिल्ली में भी इसके झटके महसूस किये गए हैं।