logo

अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाया तांडव, अब तक 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

EARTH.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अफगानिस्तान में बीती रात भूकंप के झटकों ने लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं इस भूकंप के झटके कुछ कुछ पाकिस्तान और भारत में भी देखने को मिले हैं। 
इस घटना की जानकारी अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने दी है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में भूकंप के ताज झटके महसूस किये गए है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। और 15 लोग घायल हो गए हैं। सभी घयलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार बीती रात को पूर्वी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 12:47 बजे आया। 

 

Tags - national news national khabar national trending news international news international khabar afghanistan news afghanistan latest news Earthquake in afghanistan