logo

जेवर दुकान से लाखों के गहनों से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार, जांच में जुटी पुलिस

रांची____.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची अनगड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां गोंदलीपोखर में जेवर दुकान से गहनों से भरा बैग लेकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रुचि ज्वेलर्स में हुई घटना में अपराधियों के हाथ लाखों के गहने हाथ लगे हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। 
जेवर दुकान के मालिक शेखर सोनी ने बताया कि वे हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से गहनों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद वे पास में ही गहनों से भरा बैग रखा और पूजा करने लगे। जैसे ही वे अगरबत्ती दिखाना शुरू किया, तभी दुकान में एक युवक घुसा और गहनों से भरा बैग लेकर बाहर भाग गया। वहीं दूसरा युवक बाहर बाइक पर पहले युवक इंतज़ार कर रहा था। देखते ही देखते दोनों बाइक से फरार हो गए। 
चोर के भागते ही पीड़ित ने शोर करना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि उस बैग में लाखों के गहने पड़े हुए थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है मामले की जांच में जुट गई है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi khabar ranchi update theft news theft khabar