रांची:
Ranchi News: भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल (Gajendra Singh Patel) सोमवार को रांची पहुंचे। उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी सौरव सिंह (Saurav Singh) भी रांची पहुंचे। दोनों नेताओं के रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। गजेंद्र सिंह पटेल के झारखंड प्रभारी बनाए जाने के बाद यह उनका पहला रांची दौरा है। इस दौरान पार्टी संगठन को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।