logo

भाजपा के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे रांची, बोले- विकसित भारत में झारखंड को प्राथमिकता

भाजपा के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे रांची, बोले- विकसित भारत में झारखंड को प्राथमिकता

रांची
Ranchi News: प्रदेश भाजपा (BJP) के नवनियुक्त प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल (Gajendra Singh) पहली बार रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने झारखंड आगमन पर खुशी जाहिर की।

‘भगवान बिरसा की धरती पर आने का सौभाग्य मिला’
गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। झारखंड की जनता विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

राज्य सरकार के किले को भेदने के सवाल पर बोले पटेल
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के किले को भेदने के सवाल पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी चीजें अच्छी होंगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने की बात कही।

‘विकसित भारत में झारखंड की प्राथमिकता तय होगी’
गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। विकसित भारत के निर्माण में झारखंड की प्राथमिकता तय होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ काम करेगी।

Tags - Gajendra Singh Patel BJP Jharkhand Ranchi News Jharkhand Politics PM Modi