logo

झारखंड के 7 साल के इशांक ने समुद्र में तैरकर पार की 29 किमी की दूरी, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; मिली बधाई

WhatsApp_Image_2026-05-01_at_2_13_22_PM.jpeg

रांची
रांची के नन्हे तैराक इशांक सिंह 7 वर्ष के उम्र में 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह भारत के लिए भी स्वर्णिम उपलब्धि है। महज 9 घंटे 50 मिनट में उन्होंने Talaimannar श्रीलंका से Dhanushkodi भारत तक का सफर पूरा किया तैरकर पूरा किया और ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र 7 वर्ष के तैराक बन गए। अपनी इस उपलब्धि से इशांक ने रांची और झारखंड के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष का मान बढ़ाया है। हम सबको गौरवान्वित किया है।नेताओं ने दी बधाई, झारखंड का बढ़ा मान
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री Sanjay Seth और झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने इशांक को बधाई दी। दोनों नेताओं ने इसे झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इशांक ने अपनी मेहनत और लगन से भारत का नाम रोशन किया है।साहस और अनुशासन की मिसाल बना इशांक
इशांक की यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। इतनी कम उम्र में उनका यह कारनामा देश के युवाओं को प्रेरित करता है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

Tags - Exclusive newsBreakin NewsRanchi Ishak Singh