द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा के 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सत्र शुरू होते ही, जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।.jpeg)
सत्र के दूसरे दिन यानि आज के कार्यदिवस के दूसरी पाली में सरकार के द्वारा वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। यह बजट वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा पेश किया जायेगा।