द फॉलोअप डेस्क
क्रिसमस के अवसर पर श्री जगन्नाथ अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में डांस, मिमिक्री एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के सभी विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों- OT, लैब, फार्मेसी, वार्ड, हाउसकीपिंग, आईटी एवं एमआरडी- को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. वंदना प्रसाद (निदेशक), डॉ. राकेश आर्य, डॉ. एस. पी. मिश्रा (एम.एस.), डॉ. बिनीता वर्मा, डॉ. सुरुचि पल्लवी, डॉ. आर. आर. सिन्हा, डॉ. प्रशांत मांडीलवार, डॉ. डी. पी. सिंह,डॉ. एटन बारला एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशांत कुमार (एचआर मैनेजर) एवं अशोक भगत (लैब इंचार्ज) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार एवं डॉ. वंदना प्रसाद ने सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा आने वाले वर्ष के लिए सुख, स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया।