logo

बहन का रेप करता था सगा भाई, माता-पिता को नहीं था यकीन; पीड़िता ने हिडेन कैमरे में कैद किया सबूत

बहन का रेप करता था सगा भाई, माता-पिता को नहीं था यकीन; पीड़िता ने हिडेन कैमरे में कैद किया सबूत

उत्तर प्रदेश:
UTTARPRADESH NEWS:
उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र की 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने अपने सगे भाई विवेक पर करीब दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता और आरोपी दोनों जीएनएम की पढ़ाई कर चुके थे और बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे।

 

 

आत्महत्या की धमकी देकर किया जाता था शोषण
पीड़िता के अनुसार, भाई विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी देता था और परिवार की बदनामी का डर दिखाकर उसे चुप रहने को मजबूर करता था। युवती ने कई बार माता-पिता और अस्पताल के स्टाफ को इस बारे में बताया, लेकिन किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। जब परिवार ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया, तो युवती ने खुद सबूत जुटाने का फैसला किया। उसने स्पाई पेन कैमरा खरीदकर कमरे में छिपा दिया। कैमरे ने भाई की कथित हरकतों को रिकॉर्ड कर लिया। युवती ने यह वीडियो परिवार को दिखाया।

परिवार ने बेटी को ही घर में कैद कर दिया
वीडियो देखने के बाद भी परिवार ने आरोपी बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे उन्होंने बेटी को पढ़ाई और बाहर जाने से रोक दिया तथा घर में नजरबंद कर दिया। पीड़िता को आगे की पढ़ाई और काम छोड़ने के लिए कहा गया। घर में कैद युवती ने मौका पाकर बरेली की समाजसेवी साक्षी मिश्रा (साक्षी-अजितेश ट्रस्ट) से संपर्क किया और वीडियो तथा तस्वीरें भेजकर मदद मांगी। साक्षी मिश्रा की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। बरेली पुलिस ने युवती को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया
बारादरी थाने में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाई विवेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने इस पूरे प्रकरण पर दर्द भरे अंदाज में कहा— “ऐसा भाई किसी को न दे।” मामला वर्तमान में जांच के अधीन है।

Tags - Bareilly NewsUP CrimeBareilly PoliceCrime NewsUttar Pradesh