logo

टास्क फोर्स ऑफिसर के अवतार में धोनी की फिल्मों में एंट्री! आर माधवन ने शेयर किया टीजर

r_madhvan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
7 सितंबर की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा कर रख दी है। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट 'द चेज' का टीजर शेयर किया, जिसे माधवन ने वसन बाला की 'द चेज' का टीज़र बताया है। इसमें एक बेहद चौंकाने वाला चेहरा सामने आया। वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक एक्शन हीरो के अवतार में नजर आ रहे हैं।
इस विडियो में धोनी एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में गोलियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह फैल गया है। हालांकि, माधवन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 'द चेज' कोई फिल्म है, वेब सीरीज है या कुछ और, लेकिन इस टीजर ने यह साफ कर दिया है कि कैप्टन कूल अब बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
फिलहाल, इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी गुप्त रखी गई है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, धोनी प्रोडक्शन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में हाथ आजमा रहे हैं। और अब उनका यह विडियो उनके करियर की एक नई दिशा की ओर इशारा कर रहा है।
 

Tags - national news national latest news national khabar national update national trending news dhoni news mahendra singh dhoni news R madhvan news