द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर लिए हैं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में उनको गोपनीय तरीके से शपथ दिलाई। इस मौके पर सदन के कई सदस्य और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नीतीश कुमार का यह कदम बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
