logo

JDU ने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया, सदन में सरकार के रुख का समर्थन करने को कहा

JDU ने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया, सदन में सरकार के रुख का समर्थन करने को कहा

द फॉलोअप डेस्क:

जेडीयू ने पार्टी के लोकसभा सांसदों के लिए 3 लाइन व्हिप जारी किया है। इसके तहत सभी सांसदों को 30 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहना होगा और सरकार के रुख का समर्थन करना होगा। जेडीयू ने संसदों से कहा है कि 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक यानी सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लोकसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित कराने के लिए लाए जाएंगे। सभी सदस्यों से आग्रह है कि वे 30 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक पूरे 4 दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सरकार के पक्ष का समर्थन करेंगे।

 

परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी मिली
गौरतलब है कि परिसीमन बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। सोमवार को इसे लोकसभा में लाया जायेगा। इस बिल को लेकर सियासी हलचल तेज है। आज कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा। इस बीच एनडीए के तमाम घटक दलों ने पहले ही बिल का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। 

चिराग पासवान ने बिल को समर्थन देने की बात की
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी परिसीमन बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है। चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। दिलचस्प है कि आरजेडी के एक विधायक ने परिसीमन बिल का समर्थन करने की बात की है। 

झारखंड में परिसीमन बिल पर सियासी हलचल तेज
झारखंड में परिसीमन बिल को लेकर सियासी हलचल है। कांग्रेस पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस बिल का विरोध करने की अपील की है। झारखंड कांग्रेस का तर्क है कि परिसीमन बिल से संसद में आदिवासी भागीदारी कमजोर हो जाएगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से जनगणना, ओबीसी आरक्षण और महिला रिजर्वेशन के आधार पर परिसीमन बिल लाने की अपील की है। संविधान के अनुच्छेद 332 (3) में बदलाव करने की मांग की गई है।

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे बिल की कॉपी को पढ़ने को कहा है। इसके विस्तृत अध्ययन के बाद ही पार्टी समर्थन या विरोध पर फैसला करेगी। 

Tags - JDUWhipNitish KumarDelimitationParliament