द फॉलोअप डेस्क:
Ankit Balian Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली में गायक अंकित बालियान (Ankit Baliyan) हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बार गिरफ्तारी सीधे हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर की नहीं, बल्कि उसके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट चलाने वाले युवक की हुई है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले अंकित यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए फरार शूटर सत्यम कादियान के नाम और फोटो से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी।
अवगत कराना है कि दिनांक 26.08.2026 को जनपद शामली में घटित गायक अंकित बालियान हत्याकांड में अब तक कुल 17 अभियुक्त प्रकाश में आए हैं जिनमें अधिकांश अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। घटना में शामिल दो मुख्य शूटर सुमित एवं मोहित दिनांक 31.08.2026 को पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि फरार शूटर सत्यम कादियान एवं आर्यन पर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित है तथा एसओजी एवं सर्विलांस की दो टीमें उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत हैं। उक्त प्रकरण में सोशल मीडिया पर सत्यम कादियान के नाम एवं फोटो का प्रयोग कर फर्जी फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आईडी संचालित किए जाने के संबंध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री जितेन्द्र यादव एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान के जनपद श्रीगंगानगर से फर्जी आईडी संचालित करने वाले अभियुक्त अंकित यादव पुत्र गणेश यादव निवासी जनपद मधेपुरा बिहार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से शूटर सत्यम कादियान के नाम एवं फोटो का प्रयोग कर फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट प्रसारित करना स्वीकार किया गया। ➡️ उपरोक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह की बाइट । #UPPolice @Sumitshukla1983 @AmarUjalaNews @JagranNews @Live_Hindustan @ABPNews @ANI @bstvlive @News1IndiaTweet @News18India @ZEEUPUK
— Shamli police (@PoliceShamli) November 27, 2026

अंकित बालियान हत्याकांड में अब तक 17 आरोपियों के नाम आए सामने
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को शामली में गायक अंकित बालियान की हत्या हुई थी। इस मामले की जांच के दौरान अब तक कुल 17 अभियुक्तों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, वारदात में शामिल दो मुख्य शूटर सुमित और मोहित 31 अगस्त 2026 को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। हालांकि, इस मामले में दो अन्य शूटर सत्यम कादियान और आर्यन अब भी फरार हैं।
फरार शूटर सत्यम और आर्यन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम
अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे सत्यम कादियान और आर्यन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उनकी तलाश में एसओजी और सर्विलांस की दो टीमें लगाई गई हैं। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि सत्यम कादियान के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित किए जा रहे हैं। इस संबंध में शामली के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
.jpeg)
राजस्थान के श्रीगंगानगर से पकड़ा गया बिहार का युवक
मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र यादव और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आरोपी की पहचान की और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अंकित यादव पुत्र गणेश यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला है।
पूछताछ में सामने आई फर्जी अकाउंट बनाने की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित यादव ने स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिए फरार शूटर सत्यम कादियान के नाम और फोटो का इस्तेमाल किया था। इसी पहचान से उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उनके जरिए पोस्ट प्रसारित की थीं। इस गिरफ्तारी की जानकारी शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने भी दी है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।