logo

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण; प्रशासन अलर्ट

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण; प्रशासन अलर्ट

द फॉलोअप,बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के बाद से यह उनकी पहली भागलपुर दौरा है। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल औऱ उसके आसपास के इलाके को 24 घंटे के लिए अस्थाई रेड जोन और नो-ड्रोन फ्लाई जोन में तब्दील कर दिया गया है। सीएम के स्वागत और उनका जेड प्लस सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे पूरी तरह अलर्ट है।
 

मुख्यमंत्री श्रावणी मेला को लेकर लेंगे निर्णय
जानकारी के मुताबिक, राजकीय विमान से हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री का काफिला सबसे पहले विक्रमशिला सेतु के उस जर्जर हिस्से पर पहुंचेगा, जहां बेली ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री खुद इस काम का मुआयना करेंगे। इसके बाद समाहरणालय परिसर में विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का जलसा होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर भी निर्णय लेंगे। इस दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेहत, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल को लेकर आला अधिकारियों के साथ इस बैठक में सीधे जवाब-तलब किया जाएगा। 

शहर में भारी वाहनों के एंट्री पर रोक
ट्रैफिक पुलिस के संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री का कारकेड जब हवाई अड्डे से तिलकामांझी और मनाली चौक होते हुए गुजरेगा, तो इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से आम ट्रैफिक को महज 20 से 25 मिनट के लिए रोका जाएगा। वहीं शहर में भारी वाहनों के एंट्री पर अस्थायी रुप से रोक लगा दी गई है।

Tags - Samrat Choudhary Bhagalpur Visit Bihar Chief Minister Visit Bhagalpur News Samrat Choudhary