logo

समस्तीपुर में ASI का शव थाने की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला, पुलिस महकमे में हड़कंप

सदपग.jpg

समस्तीपुर/बिहार
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ASI का शव थाने के तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 में ASI के पद पर तैनात थे बबलू कुमार प्रसाद। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

तीसरी मंजिल पर खाली कमरे में मिला शव
शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पटोरी SDPO वीरेंद्र कुमार मेधावी, सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु की। पुलिस के मुताबिक, एएसआई का शव थाना भवन के तीसरी मंजिल पर एक खाली कमरे में मिला। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा शव को देखने के बाद अधिकारियों की इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ढाई साल से डायल-112 पर तैनात थे
मृतक बबलू कुमार प्रसाद पश्चिम चंपारण के बगहा के रहने वाले थे। साथी पुलिसकर्मियों के मुताबिक, बबलू समस्तीपुर में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार बगहा में रहता है। वह करीब ढाई साल से मोहिउद्दीननगर थाना में डायल-112 पर तैनात थे। हाल ही में उनका तबादला कल्याणपुर डायल-112 इकाई में हुआ था।

Tags - Samastipur Police News112 ASI ASI Bablu Kumar Prasad