logo

PMCH centenary celebration : राष्ट्रपति के सामने बोले CM नीतीश- पीएमसीएच को बनाएंगे विश्वस्तरीय अस्पताल

ाीिूाि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया है। यह आयोजन पटना के बापू सभागार में हुआ, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। 

नीतीश ने साधा विपक्ष पर निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई। सीएम नीतीश कुमार ने अपने भाषण में लालू-राबड़ी शासन की आलोचना करते हुए कहा, "पहले क्या हाल था, सोचिए, जब शाम के बाद घर से बाहर कोई नहीं जाता था। अब तो रात के 12 बजे, 13 बजे तक लड़के-लड़कियां बाहर जाते हैं। उस समय स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत भी खराब थी।"

PMCH को बनाएंगे विश्व स्तरीय अस्पताल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने PMCH के 100वें साल को विशेष बताते हुए कहा कि PMCH का इतिहास बहुत पुराना है। "जब हम पटना में पढ़ाई करते थे, तब भी यह अस्पताल प्रमुख था। इस दौरान न सिर्फ बिहार बल्कि दूसरे राज्यों से भी छात्र यहां इलाज और पढ़ने के लिए आते थे।" उन्होंने यह भी बताया कि 2005 में जब उन्हें बिहार सरकार में काम करने का मौका मिला, तब राज्य में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे। अब राज्य में कुल 12 मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। साथ ही 14 नए मेडिकल कॉलेज पर काम चल रहा है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि PMCH को 5000 बिस्तरों वाला एक विश्व स्तरीय अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, इस समारोह में शिरकत करने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने PMCH की ऐतिहासिक भूमिका और इसके भविष्य के विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Tags - PMCH Centenary Celebration CM Nitish Kumar President Bihar News Latest News Breaking News