द फॉलोअप डेस्क
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 21 नवंबर को बिहार (Bihar) में ‘नीतीश सेतु’ (Nitish Setu) का उद्घाटन (Inauguration) करेंगे। बिहार की मौजूदा एनडीए (NDA) सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर पीएम बिहार को यह सौगात देंगे। कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल (Six-Lane Bridge) का बिहार सरकार ने नामकरण किया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नाम पर इसका नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है।

क्रेडिट नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लेने की कोशिश कर चुके हैं
इस पुल का क्रेडिट कई बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लेने की कोशिश कर चुके हैं। उनका दावा है कि इस पुल के निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। इसका एक कारण ये भी है कि इस पुल का बड़ा लाभ उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लोगों को मिलेगा। अब सीएम सम्राट चौधरी ने इसका नामकरण कर गठबंधन के रिश्ते को मजबूत करने के साथ नीतीश कुमार के प्रति सम्मान को भी जाहिर किया है। कई महीनों से सड़क बनकर तैयार है, लेकिन खास दिन पीएम के हाथों इसका फीता कटवाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है।

67 मजबूत पिलरों पर खड़ा है पुल
19.30 किमी लंबा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु 67 मजबूत पिलरों पर खड़ा है। इस पुल का निर्माण एलएंडटी एजेंसी ने किया है। बिहार सरकार द्वारा करीब 5,000 करोड़ की लागत से इसे बनाया गया है। यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल महासेतु अत्याधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना है। इसमें मुख्य गंगा नदी पर बने पुल की लंबाई 9.76 किमी है।
