द फॉलोअप डेस्क:
Bihar MLC Election: बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) मंगलवार को पटना (Patna) पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधान परिषद (Legislative Assembly) की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला पटना दौरा है। ऐसे में उनका दो दिवसीय बिहार प्रवास संगठन और चुनावी तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Bihar News : घायल के टूटे पैर पर बांधा कार्टन, छपरा सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल
विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन
नितिन नवीन के पटना प्रवास के दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। खास तौर पर विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को लेकर मंथन हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन एनडीए के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी आठ सीटों पर उम्मीदवारों की तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। साथ ही चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी बात होने की संभावना है। बैठक में वोटों के समीकरण और संगठन की सक्रियता जैसे मुद्दे भी उठ सकते हैं। चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को और मजबूत करने पर भी जोर रहने की संभावना है।
.jpeg)
बांकीपुर के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे
नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हो सकती है। सरकार के कामकाज और लोगों तक पहुंच रही सुविधाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी की जमीनी सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट भी अहम मानी जा रही है। इस सीट पर जेडीयू ने अपने मौजूदा नेता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जन सुराज ने अनुज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। अनुज सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक अनंत सिंह के उतरने के बाद इस सीट का मुकाबला चर्चा में है। अनंत सिंह लगातार अनुज सिंह के समर्थन में क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क भी कर रहे हैं।
नीरज कुमार और अनुज सिंह के बीच मुकाबला
पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार और जन सुराज के अनुज सिंह के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। अनुज सिंह को अनंत सिंह का समर्थन मिलने का चुनावी समीकरण पर क्या असर होगा, इसे लेकर भी चर्चा हो रही है। ऐसे में नितिन नवीन के पटना दौरे के दौरान इस सीट को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विधान परिषद की बाकी सीटों की तैयारियों पर पार्टी नेताओं के साथ मंथन किया जा सकता है। उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के साथ-साथ संगठन की सक्रियता और चुनावी रणनीति को लेकर आगे की रूपरेखा तय करने पर भी जोर रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Bihar MLC Election : सारण शिक्षक सीट पर NDA में खींचतान, RLM नेता के साथ तीन विधायक