logo

Bihar MLC Election : सारण शिक्षक सीट पर NDA में खींचतान, RLM नेता के साथ तीन विधायक

सारण शिक्षक सीट पर NDA में खींचतान, RLM नेता के साथ तीन विधायक

द फॉलोअप डेस्क: 

Bihar MLC Election: सारण शिक्षक सीट (Saran Teacher Constituency) से RLM के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा (Ram Pukar Sinha) 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर रहे हैं। NDA ने इस सीट पर JDU के आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है। रामपुकार सिन्हा के नामांकन (Ram Pukar Sinha Nomination) में RLM के तीन विधायक आलोक सिंह, माधव आनंद और रामेश्वर महतो शामिल हो रहे हैं। वहीं, मतदान 23 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की आठ सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सारण शिक्षक सीट पर NDA के घटक दलों के बीच अलग-अलग दावेदारी सामने आने से मामला चर्चा में है। NDA की ओर से JDU ने आनंद पुष्कर (Anand Pushkar) को प्रत्याशी बनाया है, जबकि RLM के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा भी मैदान में उतर रहे हैं। खास बात यह है कि RLM के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद और बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो उनके नामांकन में शामिल हो रहे हैं। RLM पहले भी इस सीट पर दावा कर चुका था और रामपुकार सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किए जाने की बात सामने आई थी। बाद में JDU के आनंद पुष्कर को NDA प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद रामपुकार सिन्हा के चुनाव मैदान में उतरने से दोनों सहयोगी दलों से जुड़े उम्मीदवार एक ही सीट पर आमने-सामने हैं।

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें: India vs West Indies : क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज, गर्लफ्रेंड के लिए टिकट लेने समस्तीपुर से रांची पहुंचा युवक; महिलाओं में भी दिखा जबरदस्त उत्साह

उपेंद्र कुशवाहा के बयान के बाद बढ़ी हलचल

इस घटनाक्रम के बीच RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के तीन दिन पहले दिए गए बयान की भी चर्चा हो रही है। उन्होंने X पर कहा था कि जिन क्षेत्रों में विधान परिषद चुनाव हो रहे हैं, वहां NDA की ओर से BJP और JDU के उम्मीदवार ही मैदान में हैं और RLM दोनों दलों के सभी प्रत्याशियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके अलावा पार्टी के किसी साथी की चुनाव से जुड़ी गतिविधि अनुशासनहीनता के दायरे में आएगी। इसके बावजूद तीन RLM विधायकों का रामपुकार सिन्हा के साथ खड़ा होना पार्टी के भीतर मतभेद की चर्चा का कारण बना है। रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन का सम्मान है, साथ ही उन्होंने RLM की NDA के प्रति निष्ठा भी दोहराई और कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश व फैसले का सम्मान करना संगठन की जिम्मेदारी है। RLM के चार विधायकों में स्नेहलता, माधव आनंद, आलोक कुमार सिंह और रामेश्वर महतो शामिल हैं, जिनमें से तीन रामपुकार सिन्हा के नामांकन में मौजूद हैं। इस सीट पर जन सुराज के निवर्तमान MLC अफाक अहमद और RJD के जयराम यादव भी उम्मीदवार हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर, जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
 

Tags - Saran Teacher MLC Election RLM Ram Pukar Sinha Upendra Kushwaha JDU Anand Pushkar NDA Bihar