logo

दिल्ली जीत पर बोले सांसद संजय जायसवाल,आज आंदोलन से निकले सबसे बड़े 'नटवरलाल' की राजनीति समाप्त हुई

WhatsApp_Image_2025-02-08_at_6_10_28_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेतिया से भाजपा के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन से निकले हुए सबसे बड़े 'नटवरलाल' की राजनीति का अंत हो गया है। डॉ. जायसवाल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को एक नए रूप में विकसित किया है।

उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि लगभग 14 साल पहले अन्ना हजारे ने राजनीति में ईमानदारी और उच्चतम मूल्यों की बात करते हुए आंदोलन किया था। उस समय उन्हें यह विश्वास था कि राजनेता ईमानदार और अपने क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहना चाहिए। डॉ. जायसवाल ने उस समय की एक घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लोकसभा में भाषण देने से रोका था, क्योंकि उन्होंने राजनीतिक शुद्धता की बात की थी। आगे उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनके आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आंदोलन खत्म होने के बाद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बनाई और तानाशाही शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप थे, लेकिन फिर भी वह खुद को ईमानदार बताते थे। डॉ. जायसवाल ने अफसोस जताया कि उन्होंने अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन किया था और कहा कि अगर वे समय पर समझ पाते, तो केजरीवाल की धोखाधड़ी को रोक सकते थे।

दिल्ली की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट 71 हजार करोड़ रुपए का है, लेकिन दिल्ली के कुछ हिस्से में अब भी वही समस्याएं हैं, जो पहले थीं। डॉ. जायसवाल ने यह भी कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचारी नेता बनने के बाद उनका युग अब समाप्त हो गया है।

Tags - BIHAR POLITICS DELHI ELECTION RESULT BJP DELHI AAM ADMI PARTY ARVIND KEJRIWAL DELHI NEWS DELHI ELECTION NEWS DR SANJAY JAISWAL