Bihar Education Minister:
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के ठिकाने में बदलाव किया गया है। कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को बिहार सरकार द्वारा आवंटित 13 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में बदलाव करते हुए अब राजधानी पटना के वीआईपी इलाके में स्थित 8 दारोगा राय पथ का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है।

जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार चर्चा में
शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद मिथिलेश तिवारी लगातार चर्चा में हैं। पटना के दारोगा राय पथ और हार्डिंग रोड जैसे इलाके लंबे समय से मंत्रियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के सरकारी आवासों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में नए आवास का आवंटन सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था और प्रोटोकॉल का हिस्सा माना जा रहा है।
.jpeg)
कई महत्वपूर्ण चुनौतियां
शिक्षा मंत्री के रूप में मिथिलेश तिवारी के सामने स्कूली शिक्षा, शिक्षकों से जुड़े मुद्दे, शिक्षा की गुणवत्ता और विभागीय सुधार जैसी कई महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं। अब नए सरकारी आवास से ही वे शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियों और प्रोटोकॉल के अनुसार सरकारी आवास आवंटित किए हैं।