logo

Lalan Singh Meeting : नीतीश से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी से मिले ललन सिंह, क्या है सियासी वजह?

नीतीश से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी से मिले ललन सिंह, क्या है सियासी वजह?

द फॉलोअप डेस्क: 

Lalan Singh Meeting: बिहार (Bihar) की राजनीति में केंद्रीय मंत्री (Centeral Minister) और जेडीयू (JDU) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) की पटना (Patna) में हुई दो अहम मुलाकातों ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। शुक्रवार को ललन सिंह ने पहले जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) से मिलने एक अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास पहुंचे। इन मुलाकातों के बीच बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात, एनडीए में आपसी समन्वय और विकास योजनाओं पर चर्चा की बात सामने आई है। हालांकि, बैठकों के एजेंडे को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जेडीयू के अंदरूनी विवाद के बीच मुलाकात

ललन सिंह की इन मुलाकातों को जेडीयू के हालिया घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें सामने आई थीं। 5 नवंबर को हुई समीक्षा बैठक में जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने पटना स्नातक सीट पर प्रचार को लेकर ललन सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए थे। वहीं, नीरज कुमार का विरोध करने के मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अनंत सिंह को ललन सिंह का करीबी माना जाता रहा है। ऐसे में विवादों के बाद ललन सिंह की सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

पीएम मोदी के दौरे से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

इन मुलाकातों का समय भी काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। उनका वैशाली के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर एनडीए के नेता तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में ललन सिंह की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात को पीएम के दौरे की तैयारियों और गठबंधन के भीतर समन्वय के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इन बैठकों में किन मुद्दों पर अंतिम सहमति बनी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सवाल यही है कि ललन सिंह की ये मुलाकातें केवल आगामी कार्यक्रम की तैयारी हैं या जेडीयू के भीतर उठे सवालों का जवाब तलाशने की भी कोशिश।
 

Tags - Bihar News Bihar Latest News Lalan Singh Lalan Singh Meeting Nitish Kumar Lalan Singh Meets Samrat Choudhary