गोपालगंज/बिहार
गोपालगंज में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मजदूरी करके लौट रहे 55 वर्षीय बैजनाथ यादव की मौत हो गई। साइकिल से घर लौट रहे थे बैजनाथ तभी रास्ते में ही एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी पंचायत भवन के पास हुई। बैजनाथ अपने पीछे अंधी पत्नी और 4 साल के मासूम बेटे को छोड़ गए। इस घटना के बाद से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में हर किसी की आंखें नम हैं।

मजदूरी कर लौट रहे थे घर बैजनाथ
जानकारी के मुताबिक, मृतक बैजनाथ यादव थावे के वृंदावन गांव से मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर कोन्हवा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर दो युवक सवार थे। वे तेज स्पीड में आ रहे थे। इसी क्रम में अचानक बाइक सवार नियंत्रण खो दिया और सीधे बैजनाथ यादव के साइकिल में जाकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयावह था कि बैजनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे ने गांव के सभी लोगों को लोगों को और भावुक कर दिया। बताया जा रहा है कि बैजनाथ यादव की पत्नी को दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता है। उनका चार साल का एक बेटा भी है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं बैजनाथ के ही कंधों पर थी। घटना के बाद से पत्नी बेसुध पड़ी है। उनकी मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

नशे में दोनों बाइक सवार
वहीं बाइक सवार रेयाज अली (16 वर्ष) और मोहम्मद इब्राहम (19 वर्ष) भी घायल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में चल रहा है। जांच में सामने आया कि दोनों युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों घायल दोनों युवकों पर नजर बनाए हुए है। मामले की जांच चल रही है।