logo

बिहार में नीतीश मॉडल पर ही चलेगी नई NDA सरकार, निशांत की भूमिका पर फैसला जल्द- विजय चौधरी

a672.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

सीएम नीतीश दिल्ली पहुंच गए हैं. बतौर मुख्यमंत्री यह उनका आखिरी दिल्ली दौरा है. वह कल राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे और भारतीय सियासत में नई पहचान के साथ अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करेंगे. नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी में बिहार की एनडीए सरकार का स्वरूप कैसा होगा. नई सरकार किस तरह से चलेगी. जेडीयू नेता विजय चौधरी ने इसका जवाब दिया है. विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की नई सरकार नीतीश मॉडल पर ही आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

नीतीश कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री 20 साल बिहार को दिए हैं. उनके नेतृत्व में पिछले 2 दशक में बिहार ने नई ऊंचाई हासिल की है. नई एनडीए सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खींची गई लकीर पर ही आगे बढ़ेगी. उनकी प्रासंगिकता बनी रहेगी. 

पार्टी में सक्रिय हो गये हैं निशांत कुमार
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू और नई सरकार में भूमिका के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि वह पार्टी में सक्रिय हो गये हैं. मंत्रिमंडल का गठन एनडीए के घटक दल मिलकर करेंगे. इसमें निशांत कुमार की भूमिका अथवा जगह क्या होगी, वक्त आने पर सही जवाब मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दल मसलन, बीजेपी, लोजपा, रालोसपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं ने कहा कि है कि नीतीश कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री जिन मुद्दों और विचारों पर बिहार में काम किया है, नई सरकार उसी का अनुसरण करेगी. 

अब दिल्ली में ही रहेंगे नीतीश कुमार
वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि हम दिल्ली आ गये हैं. राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे. हम दिल्ली में रहेंगे और यहीं रहकर काम करेंगे. नीतीश कुमार ने पिछले दिनों बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया था. वह 13 अप्रैल तक सीएम पद से भी इस्तीफा देंगे और फिर नई सरकार का गठन होगा. 14 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाने की पूरी संभावना है. 


 

Tags - Nitish KumarVijay ChoudharyJDUBihar PoliticsNDABihar NDABihar NewsBihar News UpdateNishant KumarRajyasabha