logo

JDU का एक्शन, अनंत सिंह और नीलम देवी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

JDU का एक्शन, अनंत सिंह और नीलम देवी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार (Bihar) से बड़ी खबर है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) और पूर्व विधायक नीलम देवी (Neelam Devi) को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के निर्देशों की लगातार अवहेलना, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल और एमएलसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के विरोध में दूसरे दल के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

अनंत सिंह की विधायकी रद्द

पार्टी ने अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी विधायकी रद्द करने की अनुशंसा की है। वहीं, पूर्व विधायक नीलम देवी को भी दल-विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Tags - Anant Singh expelled from JDU Neelam Devi expelled from JDU JDU latest news