गोपालगंज/बिहार
बिहार के गोपालगंज में गंडक नदी पार करने के दौरान एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियां तेज धारा में बह गईं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम का माहौल है। घटना जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट का है। सूचना मिलते ही SDRF-NDRF की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया।

पानी की तेज धारी में एक साथ बह गई
सूत्रों के मुताबिक, तीनों बच्चियां अपनी अम्मी के साथ खेत में काम करने जा रही थी। इसी क्रम में नदी पार करते समय पानी की तेज धारा में से तीनों एक साथ बह गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बेबस मां कुछ नहीं कर पाई। घटना की खबर पाते ही घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

मां की गोद सुनी पड़ी
लोगों ने इसकी सूचना SDRF-NDRF को दिया। सूचना पाते ही SDRF-NDRF टीम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया, लेकिन खबर लिखने तक तीनों बच्चियों की कोई पता नहीं चल पाई है। लोगों का कहना है कि अभी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भी मौजूद हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल कुदरत के इस कहर से मां की गोद सुनी पड़ गई है। इलाके में कोहराम मची हुई है। गांव में सन्नाटा और गम का माहौल है। परिजन बदहवास हैं और हर आंख में आंसू हैं।