logo

घूस नहीं दी, तो सीओ साहब खुद पहुंच गये महिला की जमीन पर कब्जा कराने

bagha11.jpg

पटना 

बिहार के बगहा में एक अंचल अधिकारी की दंबगई का एक अजीब मामला सामने आया है। अंचल अधिकारी महोदय पर आरोप है कि उन्होंने खुद ही एक महिला की जमीन पर जबरन कब्जा दिला दिया। कारण ये कि महिला ने अंचल अधिकारी को घूस के 50 हजार रुपये देने से इनकार कर दिया था। अब मामला कोर्ट में पुहंच गया है।  मिली खबर के मुताबिक बगहा के खरहट त्रिभौनी पंचायत निवासी सुनीता देवी ने अंचल अधिकारी दीपक कुमार पर आरोप लगाया है। महिला ने कोर्ट को बताया कि उसकी जमीन पर रास्ता निकाला जा रहा था। महिला ने इसकी शिकायत अंचल अधिकारी से की। अंचल अधिकारी ने रास्ता निकालने से रोकने के लिए सुनीता देवी से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

महिला ने मारपीट का लगाया आरोप 

सुनिता देवी ने रिश्वत की रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद अंचल अधिकारी 5 अक्टूबर को महिला की जमीन पर पहुंचे। उस वक्त उनके साथ विपक्ष के दर्जन भर लोग भी थे। महिला के साथ मारपीट की गयी और उसके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही महिला की जमीन पर विपक्ष के लोगों का कब्जा करा दिया। महिला ने इस बाबत कोर्ट में परिवाद दायर किया है। वहीं अंचल अधिकरी दीपक कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N