द फॉलोअप डेस्क:
JDU Dispute: बिहार (Bihar) में MLC चुनाव (MLC Election) से पहले JDU के अंदर अनंत सिंह (Anant Singh) और नीरज कुमार (Neeraj Kumar) के बीच चल रही खींचतान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। इसी बीच राजद (RJD) विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने बिना नाम लिए दो लोगों पर JDU को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरी पटकथा पहले ही तैयार हो चुकी है और दोनों का मकसद जदयू को कमजोर करना है। भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि पार्टी में सेंध लग चुकी है और आने वाले समय में इसका असर दिखाई देगा। उन्होंने नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत को भी सतर्क रहने की सलाह दी।
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Bihar MLC Election : नितिन नवीन पहुंचे पटना, MLC चुनाव पर मंथन; पटना सीट पर भी नजर
अनंत सिंह-नीरज विवाद में ललन सिंह की एंट्री
विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी है। ललन सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच हुई तकरार पर जदयू की प्रदेश कमेटी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिसे उन्होंने पार्टी की बड़ी चूक बताया। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से बातचीत की, जिसमें अनंत ने अपनी शिकायतें उनके सामने रखीं। अनंत सिंह ने बताया कि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान एनडीए सरकार के पक्ष में मतदान किया था और बाद में नीतीश कुमार ने उन्हें मोकामा से चुनाव लड़ने को कहा था। चुनाव के दौरान अपने विरोध का मुद्दा उठाते हुए अनंत ने नीरज कुमार के लिए वोट मांगने में असमर्थता जताई थी।
.jpeg)
अनंत सिंह ने सार्वजनिक बयानबाजी से बनाई दूरी
ललन सिंह के अनुसार, अनंत सिंह ने जदयू की एक बैठक में भी अपनी बात रखी थी, लेकिन उस समय किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्होंने नीरज कुमार के समर्थन में वोट मांगने पर अपनी आपत्ति जताई। ललन सिंह ने अब अनंत सिंह से सार्वजनिक रूप से विरोध में बयान नहीं देने को कहा है, जिसे अनंत ने स्वीकार कर लिया है। ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह जदयू के साथ थे, जदयू के साथ हैं और आगे भी पार्टी के साथ रहेंगे। ऐसे में पार्टी फिलहाल दोनों नेताओं के विवाद को सार्वजनिक बयानबाजी से दूर रखकर सुलझाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: Bihar News : घायल के टूटे पैर पर बांधा कार्टन, छपरा सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल