द फॉलोअप डेस्क:
Bihar Daroga Protest: पटना (Patna) में दारोगा अभ्यर्थियों का गुस्सा आज सड़क पर उतर आया। 1,799 पदों पर होने वाली दारोगा (Daroga) भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी राजधानी की सड़कों पर जुटे हैं। प्रदर्शन के दौरान जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज (Lathicharge) किया। दरअसल, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC ने 27 मई 2026 को 1,799 पुलिस अवर निरीक्षक पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
बिहार की ताजा खबरोंके लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Bihar News : गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; तीन गिरफ्तार
परीक्षा रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी
इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था और करीब 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल हुए थे। लेकिन 23 सितंबर को आयोग ने मुख्य परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। आयोग के आधिकारिक नोटिस में परीक्षा रद्द करने के लिए ‘अपरिहार्य कारण’ बताया गया है। नई परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा रद्द होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने मुख्य परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET की तैयारी शुरू कर दी थी। अब पूरी मुख्य परीक्षा रद्द होने से उनकी मेहनत और आगे की भर्ती प्रक्रिया दोनों पर असर पड़ा है। प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लिया जाए, पहले जारी परिणाम को बहाल किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
.jpeg)
बैरिकेडिंग पर भिड़े अभ्यर्थी
आज अभ्यर्थी गांधी मैदान की तरफ से जेपी गोलंबर की ओर बढ़े। यहां पहले से बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोका। अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मुलाकात और अपनी मांग रखने की बात पर अड़े रहे। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि 1,799 पदों वाली इस भर्ती की नई मुख्य परीक्षा कब होगी और क्या सरकार या आयोग अभ्यर्थियों की मांगों पर कोई फैसला लेगा। आयोग की ओर से नई परीक्षा की तारीख का इंतजार है। अभ्यर्थियों का प्रदर्शन इसी मांग को लेकर जारी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Daroga Bharti Exam : बिहार दरोगा भर्ती रद्द होने पर पटना में हंगामा, गांधी मैदान के आसपास रास्ते बंद