logo

Bihar Daroga Bharti Exam : बिहार दरोगा भर्ती रद्द होने पर पटना में हंगामा, गांधी मैदान के आसपास रास्ते बंद

बिहार दरोगा भर्ती रद्द होने पर पटना में हंगामा, गांधी मैदान के आसपास रास्ते बंद

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar Daroga Bharti Exam: पटना (Patna) में आज बिहार दरोगा (Bihar SI) भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन (Protest) देखने को मिल रहा है। 1799 पदों वाली भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं। गांधी मैदान (Gandhi Maidan) से लोक सेवक आवास तक मार्च निकाला जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है और सुरक्षा बढ़ाई गई है। अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग है कि 23 सितंबर को मेंस परीक्षा रद्द करने का BPSSC का फैसला वापस लिया जाए और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। दरअसल, 27 मई को मेंस परीक्षा आयोजित हुई थी और 19 जून को उसका रिजल्ट जारी हुआ था। इसके बाद अभ्यर्थी फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन 23 सितंबर को आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी।

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

 यह भी पढ़ें: RRTS Corridor Hajipur : रैपिड रेल से 1 घंटे में तय होगा पटना से मुजफ्फरपुर का सफर, स्टडी शुरू

परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश

आयोग ने इसके पीछे ‘अपरिहार्य कारण’ बताया, जबकि नई परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर किसी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी हुई है तो इसकी जिम्मेदारी सभी उम्मीदवारों पर नहीं डाली जानी चाहिए। वे रद्दीकरण का फैसला वापस लेने, पहले घोषित परिणाम को बहाल करने और फिजिकल परीक्षा की तारीख जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। आज के प्रदर्शन में अभ्यर्थियों के हाथों में ‘एक सुट्टा, दो चाय, BPSSC हाय-हाय’ और ‘दो कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा’ जैसे पोस्टर भी नजर आ रहे हैं

Tags - Bihar Daroga Bharti Bihar Police SI Recruitment Bihar Daroga Exam 2026 Bihar Police SI Exam