logo

Indrapuri Reservoir Project : रोहतास को CM सम्राट की सौगात, 2 महीने में शुरू होगा पटना NH का काम

रोहतास को CM सम्राट की सौगात, 2 महीने में शुरू होगा पटना NH का काम

द फॉलोअप डेस्क: 

Indrapuri Reservoir Project: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) ने मंगलवार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार (State Government) का लक्ष्य ऐसा बिहार (Bihar) बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार और मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत न पड़े। सरकार वर्ष 2030 तक ऐसी स्थिति बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि इसके लिए विकास परियोजनाओं, कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं से सरकार की विकास योजनाओं से जुड़कर बिहार के विकास में अपनी भूमिका निभाने की अपील भी की।

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें: JDU Dispute : JDU में अंदरूनी खींचतान के बीच भाई वीरेंद्र का दावा- ‘पार्टी में लग चुकी है सेंध’

दो महीने में शुरू होगा सासाराम-पटना NH का काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सासाराम-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगले दो महीने के भीतर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 से पहले बिहार में 10 एयरपोर्ट तैयार हो जाएंगे। सरकार सड़क और हवाई संपर्क के साथ-साथ आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर भी काम कर रही है, ताकि राज्य में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें। बेहतर कनेक्टिविटी से सासाराम, रोहतास और आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

26 साल पुरानी इंद्रपुरी परियोजना होगी साकार

सम्राट चौधरी ने इंद्रपुरी जलाशय परियोजना को लेकर कहा कि करीब 26 वर्षों से प्रतीक्षारत यह परियोजना अब साकार होगी। उनके अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद सोन नदी के तीन-चौथाई पानी का लाभ बिहार को मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार करीब 44 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने की दिशा में काम कर रही है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को लाभ पहुंचाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर सरकार का जोर है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar News : घायल के टूटे पैर पर बांधा कार्टन, छपरा सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल

Tags - Bihar News Bihar Latest News Samrat Choudhary Bihar CM Samrat Choudhary Bihar Youth Employment 2030