logo

Ayushman Card Yojana : बिहार के राशन कार्डधारियों को राहत, घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

बिहार के राशन कार्डधारियों को राहत, घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड

द फॉलोअप डेस्क:
Ayushman Card Yojana: बिहार (Bihar) में राशन कार्डधारियों ( Ration Card Holder) के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी बड़ी राहत दी है। राज्य के राशन कार्डधारियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MMJAY)और आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अगर आप भी बिहार के राशन कार्डधारी हैं, तो राशन कार्ड की मदद से आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनवा सकते हैं। इसके लिए पहले यह चेक करना जरूरी है कि लाभार्थी सूची में आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम शामिल है या नहीं।

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  JDU Dispute : JDU में अंदरूनी खींचतान के बीच भाई वीरेंद्र का दावा- ‘पार्टी में लग चुकी है सेंध’

ऑनलाइन ऐसे चेक करें नाम और बनाएं आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले PMJAY के आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाएं। मोबाइल से प्रक्रिया पूरी करनी है तो Ayushman App का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर 'Beneficiary' (लाभार्थी) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP की मदद से लॉग-इन करें।
  4. लॉग-इन करने के बाद राज्य के तौर पर बिहार चुनें।
  5. इसके बाद स्कीम में PMJAY/MMJAY और फिर अपना जिला सेलेक्ट करें।
  6. अब 'Family ID' वाला विकल्प चुनें।
  7. यहां आप आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करके परिवार की जानकारी खोज सकते हैं।
  8. जानकारी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर परिवार के सदस्यों की डिटेल दिखाई देगी।
  9. अगर सूची में आपका नाम है तो उसके सामने 'Action' या 'e-KYC' का विकल्प दिखाई देगा।
  10. अब e-KYC के लिए पहचान का वेरिफिकेशन करें। इसके लिए फिंगरप्रिंट, आधार OTP या फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है।
  11. e-KYC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयुष्मान कार्ड जेनरेट हो जाएगा।
  12. कार्ड बनने के बाद इसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Bihar MLC Election : नितिन नवीन पहुंचे पटना, MLC चुनाव पर मंथन; पटना सीट पर भी नजर

ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया से आयुष्मान कार्ड नहीं बनाना चाहते हैं, तो ऑफलाइन माध्यम से भी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जा सकते हैं। इसके अलावा PDS डीलर यानी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के माध्यम से भी e-KYC पूरा कराकर आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। अगर सरकारी अस्पताल के जरिए कार्ड बनवाना चाहते हैं तो अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र से संपर्क कर सकते हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया के दौरान अपने साथ आधार कार्ड और राशन कार्ड जरूर लेकर जाएं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी बातें

  • सबसे पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करें।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर और OTP की जरूरत होगी।
  • परिवार की जानकारी के लिए आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • e-KYC के लिए आधार OTP, फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प मिल सकता है।
  • ऑफलाइन कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी CSC, PDS डीलर या सरकारी अस्पताल के आयुष्मान मित्र से संपर्क कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी है।
Tags - Bihar News Bihar Latest News Ayushman Card Yojana Ayushman Card Bihar Ayushman Bharat Yojana