logo

अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल रद्द, किसे मिलेगी सफेद थार?

अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल रद्द, किसे मिलेगी सफेद थार?

द फॉलोअप डेस्क:

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार (Bihar) के बाहुबली नेता और मोकामा (Mokama) विधायक अनंत सिंह (MLA  Anant Singh) की बेटी शिवांगी सिंह (Shivangi Singh) की शाही शादी जितनी भव्यता को लेकर चर्चा में रही, उतनी ही सुर्खियां शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी बटोर रही है। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले घुड़सवार को सफेद महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को बाइक और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी देने का ऐलान किया गया था। 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां (लदमा) में घुड़दौड़ का आयोजन हुआ। मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि मैदान में घोड़ों की रेस कराना और सुरक्षा व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। कई दर्शक पेड़ों और गाड़ियों पर चढ़कर मुकाबला देखने लगे, जबकि कुछ लोग हाईटेंशन बिजली टावर पर भी चढ़ गए। हालात को देखते हुए आयोजकों को फाइनल मुकाबला टालना पड़ा।

26 नवंबर को भी नहीं हो सकी फाइनल रेस

शुरुआत में तय किया गया था कि सेमीफाइनल के बाद घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला 26 नवंबर को कराया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगिता के नतीजे का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, शादी समारोह के बाद दूसरे राज्यों और नेपाल से आए कई घुड़सवार अपने घर लौटने लगे। प्रतियोगिता में पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत अलग-अलग जगहों से घुड़सवार पहुंचे थे। प्रतिभागियों के लौटने और आयोजन की परिस्थितियों के कारण अगले दिन भी फाइनल मुकाबला नहीं हो सका। इस तरह प्रतियोगिता का कोई आधिकारिक विजेता घोषित नहीं हुआ। नतीजतन, जिस मुकाबले को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, वह अपने अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंच पाया।

अनंत सिंह ने प्रतियोगिता रद्द करने का किया ऐलान, इनाम अब भी आयोजकों के पास

26 नवंबर को भी मैदान में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। इसके बाद अनंत सिंह ने घुड़दौड़ प्रतियोगिता रद्द करने का ऐलान कर दिया। सभी घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ वापस लौट गए। इस तरह सफेद महिंद्रा थार, बाइक और स्कूटी के लिए कोई आधिकारिक विजेता घोषित नहीं हो सका। फिलहाल सफेद थार समेत तीनों इनाम आयोजकों के पास ही हैं। अब तक प्रतियोगिता दोबारा कराने की कोई नई तारीख भी सामने नहीं आई है। ऐसे में शिवांगी सिंह की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का रोमांच तो खत्म हो गया, लेकिन सफेद थार किसे मिलेगी, यह सवाल अब भी बना हुआ है।

Tags - Bihar NewsBihar Latest NewsAnant Singh Daughter WeddingShivangi Singh WeddingAnant Singh Horse Race