गोपालगंज:
बिहार के गोपालगंज और बेतिया जिले को जोड़ने वाला जादोपुर-मंगलपुर महासेतु क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के स्पैन में करीब 7 इंच का गैप आने से लोगों हादसे की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल, इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। आईआईटी और एनआईटी की टीमें जांच करेगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगला फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि जादोपुर-मंगलपुर महासेतु का निर्माण गोपालगंज जिले में गंडक नदी पर किया गया है। पुलिस के 2 खंभों के बीच स्पैन में गैप आई है।
A ~4.7 km bridge over the Gandak River connecting Bettiah-Gopalganj in Bihar areas developed a visible separation gap, raising safety concerns
— ???????????????????????? * (@ggganeshh) May 23, 2026
Congratulations IT payers. Your hard earned is spent on building world class infrastructure pic.twitter.com/UFSGe3OP3u
भारी वाहनों के दबाव से नुकसान का खतरा
अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही इसलिए रोकी गई है, क्योंकि उनका दबाव पुल को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। जानकारी मिली है कि पुल के 5वें पिलर के पास स्पैन में करीब 7 इंच का गैप मिला है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने स्थिति को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

वर्ष 2015 में 550 करोड़ की लागत से बना था पुल
गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण वर्ष 2015 में 550 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। 1.92 किमी लंबे इस पुल को गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में लोगों की आवाजाही का अहम साधन माना जाता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन इससे गुजरते हैं। इस पुल ने गोपालगंज और बेतिया के बीच दूरी को तकरीबन 110 किमी तक कम कर दी थी।