रामगढ़ :
RAMGRAH NEWS: रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-33) पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
रामगढ़ में पैंकी गांव के पास NH-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने लिखा कि रामगढ़ में NH-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जा रहा है।
झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की हृदयविदारक खबर अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। ॐ शांति!
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 29, 2026
बाबूलाल मरांडी ने भी जताया शोक
वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर हृदयविदारक और पीड़ादायक है। बाबूलाल मरांडी ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस तरह रामगढ़ के भीषण सड़क हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं।