बिहार में चौतरफा विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर कई अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने मनरेगा की सभी लंबित राशि का भुगतान 30 जून से पहले मुहैया कराने का फैसला लिया है।
पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करवाने और लालू-राबड़ी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर आज मीडिया से बातचीत के दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा- “हां, हमारी सुरक्षा हटा ली गई है। सब कुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं।"
बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलकर अब पाटलीपुत्र होगा।
सीवान में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अनिल राम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गए।
मढ़ौरा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों में बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिहार में कोचिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आनंद और खान सर के बीच चल रहे कोचिंग विवाद मामले में अब NHRC की एंट्री हो गई है।
बिहार में अगले 48 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आकाशदीप को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कैमूर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज शिक्षकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों को उनके घर के नजदीक पोस्टिंग देने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री सम्राट ने कैमूर के प्रसिद्ध माता मुंडेश्वरी धाम से क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। रोहतास और कैमूर के बीच जल्द एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा
राजधानी पटना में मंगलवार को एनएच-30 पर लालू पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने की सूचना है।
राबड़ी आवास खाली करने के लिए मिले 15 दिनों के नोटिस की अवधि समाप्त हो गई है। इसे देखते हुए राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर अतिरिक्त समय देने की मांग की है।