युवा पत्रकार रोहिण कुमार की पुस्तक लाल चौक का रांची प्रेस क्लब में लोकार्पण हुआ। कवर पेज के मुताबिक पुस्तक दिल्ली और कश्मीर के बीच मुसलसल चल रही जंग की दास्तां है। शरीक पत्रकारों ने किताब के मार्फत कश्मीर, कश्मीरियत और राजनीति की चर्चा की।
मोरहाबादी के दुकानदार श्यामदेव को भाजपा ने श्रद्धांजलि दी है। आर्थिक तंगी से तंग आकर उन्होंने आ'त्मह'त्या कर ली थी। भाजपा के नेताओं ने आज परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के बैनर तले आज विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। मौके पर अपील पत्र भी जारी किया गया। जिसमें 6 मार्च को सम्पूर्ण झारखंड बंद रखने का आह्वान किया गया है।
सिमरिया के पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र राम की पुण्यतिथि के अवसर पर सिमरिया में आजसू पार्टी का जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिमरिया में ही आयोजित छात्र सम्मेलन को भी संबोधित किया।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्पीक अप फॉर आवर स्टूडेंट्स कैंपेन चलाया। रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण भारत से मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने गए हुए हजारों की संख्या में छात्र वहां फंसे हुए हैं।
प्रकाश मोरहाबादी और कटहल मोड़ स्थित उनके आवास पर गए। पुष्प गुच्छ एवम पुस्तक देकर उन्हें सम्मानित किया।
25 फरवरी को राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया था।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की शामि
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखण्ड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने दिवंगत शिवा महतो के बेरमो स्थित आवास पर उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं। इस दौरान सुदेश ने शिवा महतो के परिजनों से भी मुलाकात कर शोक संवेदना
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज रांची में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव रांची जिला स्कूल प्रांगण से निकलकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अपने जीवन काल में दो बार अखिल भारतीय कांग्रे
सम्मेलन सत्र 2020- 22 की सप्तम प्रांतीय कार्यकारणी बैठक में इसका सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल होटल में हुई थी।