logo

धनबाद होकर चलेगी 4 स्पेशल ट्रेन, UP-बिहार से झारखंड आने वालों की होली का रंग नहीं होगा फीका

ूीोगल22.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
होली के दौरान धनबाद होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनमें रांची-जयनगर, रांची-गोरखपुर, रांची-पूर्णिया और रांची-कटिहार स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।


कौन-कौन से ट्रेनें चलाई जाएंगी 
08838 रांची-जयनगर स्पेशल 23 मार्च को रात 11:55 पर खुलेगी। रात 2:10 पर बोकारो, अलसुबह 4:20 पर धनबाद और शाम 4:30 पर जयनगर पहुंचेगी।
08839 जयनगर-रांची स्पेशल 24 मार्च को जयनगर से रात 11:50 पर खुलेगी। अगले दिन सुबह 10:55 पर धनबाद व शाम 4:45 पर रांची पहुंचेगी।
08821 रांची-गोरखपुर स्पेशल 22 मार्च को रांची से रात 9:45 पर रवाना होगी। रात 11:38 पर बोकारो व देर रात 2:20 पर धनबाद आएगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचगी।
08822 गोरखपुर-रांची स्पेशल 24 मार्च को गोरखपुर से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। दोपहर 3:35 पर धनबाद व शाम 6:05 पर बोकारो और रात 9:25 पर रांची पहुंचेगी।


05761 रांची -कटिहार स्पेशल 22 व 29 मार्च को चलेगी। रांची से रात 8:30 पर रवाना होगी। रात 10:45 पर बोकारो व देर रात 12:40 पर धनबाद व अगले दिन 11:00 बजे कटिहार पहुंचेगी।
05762 कटिहार-रांची स्पेशल 21 व 28 मार्च को चलेगी। कटिहार से रात 10:30 पर चलेगी। अगले दिन 10:00 बजे धनबाद व 11:50 पर बोकारो व दोपहर 2:25 पर रांची पहुंचेगी।
08849 रांची -पूर्णिया स्पेशल 23 मार्च को चलेगी। रांची से सुबह 5:30 पर खुल कर सुबह 7:40 पर बोकारो व 9:45 पर धनबाद आएगी और जसीडीह, बरौनी होकर रात 9:00 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।
08850 पूर्णिया-रांची स्पेशल 23 मार्च को चलेगी। पूर्णिया से रात 11:55 पर रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:00 बजे धनबाद व 10:40 पर बोकारो और दोपहर 2:25 पर रांची पहुंचेगी।