logo

30 बच्चों की जान बचाने को कोबरा से भिड़ गई फीमेल डॉग, दी शहादत; ग्रामीणों ने की अंत्येष्टि

a1723.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

ओडिशा के मयूरभंज में काली नाम की फीमेल डॉग ने नर्सरी स्कूल के बच्चों को सांप से बचाने के दौरान अपनी जान दे दी। मामला धीराकुला गांव स्थित जगन्नाथपुर शिशु विद्या मंदिर का है। स्कूल में 30 बच्चे पढ़ते हैं। घटना वाले दिन स्कूल परिसर में बने कुएं के पास से जहरीला कोबरा सांप निकल आया और बच्चों की ओर बढ़ने लगा। बच्चे और टीचर सांप को दूर हटाने की  कोशिश में लगे थे कि तभी फीमेल डॉग काली सांप पर झपट पड़ी। वह सांप से लड़ती रही और आखिरकार उसे मार डाला, लेकिन इस कोशिश में काली को भी डंक लगा और उसने भी दम तोड़ दिया। गांव वालों ने फीमेल डॉग की इस वफादारी को सम्मान देने का फैसला किया और पूरे रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया। 

 

स्कूल संचालक ने फीमेल डॉगी पर क्या कहा
स्कूल के संचालक रमेशचंद्र प्रुस्टी ने कहा कि जिस दिन यह घटना हुई, सांप बच्चों के पास आ गया। बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। हमने सांप को भगाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी काली ने सांप पर झपट्टा मार दिया। वह सांप से उलझ पड़ी और उसको बच्चों के पास जाने से रोक दिया। सांप मर गया, लेकिन कुछ घंटों बाद फीमेल डॉग की भी मौत हो गई। रमेशचंद्र प्रुस्टी कहते हैं कि फीमेल डॉग ने वह किया तो आजकल इंसान भी नहीं करते। दूसरों की रक्षा में अपनी जान देना असाधारण है। गांव वालों ने इसलिए पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। गांव वाले उसकी मौत से दुखी हैं। 

बारीपदा वन प्रभाग के अधिकारी ने क्या कहा
मयूरभंज में बारीपदा वन प्रभाग के सहायक वन संरक्षक, मेहरबान अली कहते हैं कि ऐसी रिपोर्ट मिली है कि बारीपदा वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले कपतिपदा रेंज के एक गांव में जगन्नाथ शिशु विद्या मंदिर में एक कुएं से सांप निकला। इस जगह 30 बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। उस इलाके में काफी समय से एक कुत्ता मौजूद था और बताया कि उसने सांप को नहीं जाने दिया। उसने सांप के साथ लड़ाई लड़ा और उसको मार डाला। 

Tags - Female Dog KaliOdisha NewsDog fight with KobraDog and Snake Fight